सक्ती। छ.ग. शासन एवं पुलिस मुख्यालय लगातार इस ओर प्रयत्नशील है कि छत्तीसगढ़ पुलिस को पूर्णतः आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाए, जिससे विभिन्न घटनाओं की विवेचना में तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग किया जा सके और प्रकरण के आरोपियों को शत-प्रतिशत सजा सुनिश्चित कराई जा सके।
इसी कड़ी में कुछ समय पूर्व प्रदेश के सभी जिलों को 65 लाख रुपये की कीमत वाली FSL मोबाइल यूनिट वैन प्रदाय की गई थी, ताकि घटना स्थल से सभी प्रकार के साक्ष्य सुरक्षित रूप से संकलित किए जा सकें।
अब पुलिस मुख्यालय द्वारा सक्ती जिले के थाना/चौकी प्रभारी तथा विवेचकों के लिए Samsung के आधुनिक मोबाइल आवंटित किए गए हैं।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचकों को मोबाइल वितरित किए गए तथा विवेचना में मोबाइल के उपयोग एवं उसकी महत्ता को समझाया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन. शर्मा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय के अतिरिक्त थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित थे।
प्रातिक्रिया दे