40 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – शव बरामद

सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने बालक की हत्या कर शव खेत में गाड़कर छुपाने वाले आरोपी को 40 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी सौखी कुमार केंवट निवासी परसदा खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 13 वर्ष 09 माह का पुत्र कपिल कुमार केंवट 08.जुलाई 2026 को गांव के ही हेमंत कुमार केंवट के साथ गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कई घंटों की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि – 6-7 माह पहले ग्राम हरदा के लड़कों से उसका विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी कपिल ने सभी को बता दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बदला लेना चाहता था। 08 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का लालच देकर कपिल को अपने साथ बोर घर ले गया। वहां गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोर घर के पास खेत में रापा से गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पहचान छुपाने के लिए मृतक के कपड़े 4 खेत छोड़कर छुपा दिए। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में शव का उत्खन कर बरामद किया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। घटना में प्रयुक्त रापा एवं आरोपी के कपड़े भी जप्त किए गए। आरोपी हेमंत कुमार केंवट पिता राजू कुमार केंवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी परसदा खुर्द, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *