3 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 बोरी लहान नष्ट बाराद्वार। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार एवं आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी शिव कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी बाराद्वार बस्ती के कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/- रुपये जप्त की गई। वहीं मौके पर लगभग 50 बोरी लहान/पासको नष्ट किया गया। कुल 03 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। टीम में निरीक्षक नरेन्द्र यादव , प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. अयुब खान, आर. बुधेश्वर पटेल, आर. योगेश राठौर, आर. सोनंत अनंत, आर. रामकुमार पटेल, उमेश सिदार, सैनिक राजेश कंवर एवं म.आर. आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे