सक्ती में थर्माकोल कटर से प्राणघातक हमला, आरोपी कृष्णा सारथी गिरफ्तारपैसे मांगने पर विवाद, गला और सीने पर किए वार। आरोपी के पास से खून लगा कटर जब्त

सक्ती। सक्ती क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे पर थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा कटर जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 09.जुलाई 2026 को प्रार्थिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 01 निवासी कृष्णा सारथी ने उसके पति अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर हत्या की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला किया है। हमले में अभय को गंभीर चोटें आईं। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पहले सीएचसी सक्ती, फिर जांजगीर और वहां से बिलासपुर के स्वास्तिक हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देश पर टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान स्वतंत्र गवाहों के कथन और बिलासपुर के कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष आहत का मरणासन्न कथन दर्ज कराया गया। मरणासन्न कथन में आहत ने बताया कि आरोपी कृष्णा सारथी ने थर्माकोल पेपर कटर से गले और सीने पर वार किए।
पुलिस ने आरोपी कृष्णा सारथी पिता दयाशंकर सारथी निवासी वार्ड नं. 01 सक्ती को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अभय बार-बार उससे पैसा मांग रहा था। पैसा न देने पर मारपीट करने से गुस्से में आकर उसने जान से मारने की नियत से थर्माकोल कटर से हमला किया।आरोपी के पैंट की जेब से खून लगा हुआ एक थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को 09 जुलाई 2026 को रात 9:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राहुल बाजपेयी, पूजा यादव, प्रआर शब्बीर मेमन, आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्ण देवांगन, विकास राठौर, दीपक बंजारे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *