जांजगीर शहर ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक, विधायक ब्यास कश्यप ने संगठन को मजबूत करने और जन आंदोलन पर दिया जोरजांजगीर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस जांजगीर के मार्गदर्शन में जांजगीर शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं तीनों मण्डलों के प्रभारियों की संयुक्त मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा, शहर की समस्याओं के निराकरण और सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत मंथन किया गया।विधायक ने कहा – जन आंदोलन की जरूरतबैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता * ब्यास कश्यप* ने कहा कि शहर की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। इन समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।नेताओं ने रखे विचारबैठक को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़वाल, नगर अध्यक्ष रामबिलास राठौर*, नेता प्रतिपक्ष नपा *प्रिंस शर्मा*, * ऋषिकेश उपाध्याय*, * अनिल राठौर*, पार्षद *प्रीतम कश्यप*, *अरमान खान*, * देवराज सिंह*, *श्री विजय अग्रवाल*, *अनिल चौरसिया*, *अमन अग्रवाल*, *राजू शर्मा* सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने पर बल दिया।बैठक का संचालन रफीक सिद्धकी ने किया।बैठक में परमेश्वर निर्मले, बसंत अग्रवाल, शेषनाथ टंडन, किशन आदित्य, लाला राठौर, रवि राठौर, छतराम कहरा, चंद्र कुमार ओगरे, बेदी यादव, महेश खरे, अनिल वर्मा, घनश्याम खरे, राजकुमार सारथी, महेन्द्र कश्यप, राखी सारथी, जितेन्द्र दिनकर सहित तीनों मण्डलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *