जगरानी देवी विवि में गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा का अवसर, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बाराद्वार। क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर है। जगरानी देवी विश्वविद्यालय बाराद्वार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके निकट स्थान में ही उच्च गुणवत्ता की आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना एवं उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सक्षम बनाना है।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में मिल रहा प्रवेश
बाराद्वार स्थित जगरानी देवी शिक्षा परिसर पिछले कई वर्षों शिक्षा क्षेत्र में आ रहा है। इसी शैक्षणिक परिसर की आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग में विश्वविद्यालय संचालित है। विश्वविद्यालय की एक ही परिसर में विभिन्न विषयों एवं रोजगारमुखी पाठ्यक्रमों के अध्यापन का अवसर छात्रों को सुलभ है।

राज्य के निजी विश्वविद्यालय संबंधी संशोधित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत ही यह विश्वविद्यालय के प्रमुख उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व ज्ञान, तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक दक्षता, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, अनुसंधान तथा रोजगारपरकता के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय विभिन्न प्रकार की पाठ्यक्रमों में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से अध्ययन कराता है।

इन पाठ्यक्रमों में मिल रहा प्रवेश
विश्वविद्यालय में कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा संकाय, बी.एड., बी.एड., प्रबंधन एवं व्यवसाय अध्ययन, फार्मेसी, सामाजिक कार्य एवं पुनर्वास विज्ञान, जनसंचार एवं मीडिया, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एवं व्यावसायिक शिक्षा, बी.ए., एम.ए., आदि पाठ्यक्रम (कला एवं अन्य ट्रेड) सहित विभिन्न पाठ्यक्रम एवं डिप्लोमा एवं सभी प्रमुख पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिसमें प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थी एवं स्वच्छ सड़कें, आकर्षक कॉरिडोर लैब, हाईटेक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, एलसीडी प्रोजेक्टर, स्मार्ट ई-लर्निंग, ई-पुस्तकालय, सेमिनार हॉल, खेल सुविधाएं, अनुसंधान एवं छात्र सहयोग हेतु छात्र-छात्राओं के लिए अनुसंधान एवं प्लेसमेंट सेल, शैक्षणिक परामर्श सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *